ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पठानकोट में एक बार फिर से कुछ हथियारबंद संदिग्ध देखे जाने के बाद दहशत का माहौल बन गया है । हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी दो-तीन बार हथियारबंद संदिग्ध देखे जा चुके हैं, पहले पठानकोट एयर बेस के पास ढाकी एरिया में कुछ लोगों ने रात को तीन संदिग्ध लोगों को हाथियरों समेत देखा था पर पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा ।
उसके दो दिन बाद ही एयर बेस के पास मोहल्ला प्रेम नगर में एक पूर्व कैप्टन के घर में किसी ने संदिग्ध बैग फैंका था जिसमें एक नक्शा और कुछ जिन्दा कारतूस मिले थे । जिससे दहशत और भी ज्यादा फैल गई थी पर इस बार भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा था । अब फिर एक बार पठानकोट के मेन बजार के मोहल्ला राजड़ियां में लोगों ने कुछ हथियारबंद संदिग्ध देखे गए हैं जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मोहल्ले में सर्च अभियान चलाया । लेकिन इस बार भी अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है ।
एक बार फिर दिखे हाथियारों समेत कुछ संदिग्ध
मोहल्ला राजड़ियां में देखे गए कुछ संदिग्ध
पुलिस ने शुरू किया सर्च अभियान


