Supreme Court का बड़ा फैसला: बिना ऑब्जेक्शन रह सकते हैं लिव इन रिलेशनशिप में

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सुप्रीम कोर्ट ने प्यार करने वालों के हक में बड़ा फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर किसी भी कपल्स की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सुप्रीम कोर्ट ने प्यार करने वालों के हक में बड़ा फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर किसी भी कपल्स की जिनकी शादी की उम्र नहीं हैं वो लिव-इन रिलेशनशिप में रह सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट का कहना है सभी को अपने पसंद का जीवनसाथी चुनने का अधिकार है। इस अधिकार को कोर्ट क्या कोई भी संस्था खत्म नहीं कर सकती। लड़के के लिए शादी की उम्र 21 साल और लड़की के लिए 18 साल रखी हुई है। यदि कोई कपल इस आयु से कम हैं तो वो जब तक तय आयु को पूरा नहीं कर लेते । अगर लिव-इन रिलेशनशिप रहना चाहते हैं तो रह सकते हैं।

COUPLE 1

2017 में एक केस सामने आया था जिसमें शादी के समय लड़की 19 साल की थी और लड़का 20 साल का था। केस में लड़की के पिता ने आरोप लगाया था कि लड़के ने उसकी लड़की का अपहरण कर लिया है। जिसके चलते हाई कोर्ट ने शादी को रद्द करके लड़की को पिता के हवाले कर दिया था। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाई कोर्ट का फैसला रद्द कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि दोनों हिंदू समुदाय से हैं। यह शादी धारा 12 के तहत इस तरह के मामले में यह पार्टियों के विकल्प पर केवल अयोग्य शादी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *