ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ओमान में फंसी तीन पंजाबी महिलाओं भेज कर मदद की गुहार लगाई है। बता दें कि इस वीडियों में उन्होने उन पर हो रहे जुल्मों की बारें में बताया। साथ ही भारत वापस आने की गुहार लगाई है।
जानकारी अनुसार तीन महिलाओं में से एक बटाला, दूसरी गुरदासपुर और तीसरी फिरोजपुर की है।
बटाला की रहने वाली सुखविंदर कौर के पति का कहना है कि उसकी पत्नी को एजेंट ने बढ़िया काम और अच्छे पैसे का लालच देकर ओमान भेज दिया था।
जहां उसको बंधूआ मजदूर बना कर काम करवाया जा रहा है। अब उसको वापस भारत भी आने नहीं दिया जा रहा है।
फिलहाल सुखविंदर कौर के परिजनों ने भारत सरकार औऱ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई है।




