ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर के CRPF कैंप की असला ब्रांच में गोली चलने से हवलदार गार्ड की मौत होने का मामला सामने आया है | मृतक CRPF जवान की पहचान अनूप राहा के रूप में हुई है जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है |
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक CRPF जवान अनूप राहा AK- 47 को साफ कर रहा था तो अचानक गोली चल गई | थाना मकसूदा की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |
CRPF के जवान की गोली लगने से मौत
AK- 47 साफ करते वक्त चली गोली
अनूप राहा के रूप में हुई मृतक जवान की पहचान
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच


