ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मिया तेज हो गयी है सभी नेता अपनी अपनी पार्टी का चुवाव प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे । कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार इस समय जोरों पर चल रहा है और अब प्रचार का आक्रामक दौर शुरू हो गया है । पीएम मोदी ने टुमकुर में रैली को संबोधित किया ।
आलू से सोना निकालने वाले कर रहे किसान की बात
मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हर चुनाव में गरीब, गरीब, गरीब करती है । कांग्रेस सिर्फ यही माला जपकर हमेशा से चुनाव जीतने की कोशिश करती रही है । कांग्रेस के लीडर जिन्हें हरा मिर्च-लाल मिर्च नहीं पता, आलू से सोने की बात करते हैं, वे भी आज किसान की बातें कर रहे हैं ।
कांग्रेस के पापों को धो रहे हम- मोदी
बता दे मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला । मोदी ने कहा आलू से सोने की बात करने वाले कांग्रेस के पापों को हम धो रहे हैं । कांग्रेस ने ऐसी सरकार चलाई कि आज बिजली के लिए यह क्षेत्र तरस रहा है । इस क्षेत्र के विकास के लिए भी हमारी सरकार ने बड़ा अभियान चलाया है । कांग्रेस ने किसान के लिए कुछ किया होता तो मेरा किसान मिट्टी में से सोना पैदा करके दे देता ।
भ्रष्टाचार के खिलाफ मैंने लड़ाई छेड़ी हुई
पीएम मोदी ने समबोधित करते हुए कहा कि 30 – 35 महीनों में हमारी सरकार ने 1 लाख करोड़ से ज्यादा खर्च कर किसानों तक पानी पहुंचाया है । साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ मैंने एक लड़ाई छेड़ी हुई है । हमने आधार के साथ डायरेक्टय बेनेफिट ट्रांसफर योजना शुरू की, हमने सीधे हकदार लोगों के बैंक खाते में पैसे जमा कराना शुरू किया ।
मोदी ने कहा कि किसानों के नाम पर राजनीति करने वाली कांग्रेस से मैं पूछना चाहता हूं कि हेमवती नदी का पानी हमारे टुमकुरु के किसानों को क्यों नहीं मिला | हम हेमवती और नेत्रावती नदी को जोड़कर टुमकुर और आसपास के 8 जिलों के किसानों तक पानी पहुंचाएंगे |




