अपहरण…गैंगरेप…आत्महत्या…12 वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: खोड़ बसई गांव में बारहवीं की छात्रा का अपहरण | फिर छात्रा के साथ गैंगरेप और फिर पीड़िता छात्रा की आत्महत्या मामले में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: खोड़ बसई गांव में बारहवीं की छात्रा का अपहरण | फिर छात्रा के साथ गैंगरेप और फिर पीड़िता छात्रा की आत्महत्या मामले में करीब 3 दिन से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी मेवात पुलिस के हाथ खाली हैं | पुलिस ने आरोपियों को दबोचने के लिए 4-5 टीमें नियुक्त की हुई हैं। टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। लेकिन अभी तक कोई कामयाबी नही मिली है। पुलिस मामले पर चुप्पी साधे हुए है। रेप की पुष्टि के लिए एफएसएल मधुबन के लिए नमूने भेजे जा चुके हैं।

gangrape mewat

रिपोर्ट आने में हफ्ते भर का समय लग सकता है। पीड़ित परिवार ख़ौफ़ज़दा और परेशान ही नही बल्कि पुलिस की कार्रवाई से भी दुःखी नजर आ रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने से पीड़ित परिवार डर के साये में जी रहा है। आपको बता दें कि खोड़ बसई गांव में दो-तीन पहले 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग़ का अपहरण कर उसके साथ गांव के अलावा पड़ोसी गांव के सात युवकों पर गैंगरेप करने का आरोप लगता है। बदनामी के डर से अगले दिन बाथरूम में लड़की आत्महत्या कर लेती है। इस घटना ने मेवात पुलिस को हिलाकर रख दिया है।

12 वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला

अपहरण…गैंगरेप…आत्महत्या…

गुजर गया 3 दिन से ज्यादा का वक्त

आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *