ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से 12वीं की इतिहास की किताब चर्चा का विषय बनी हुई है। अकाली दल जहां इस किताब को आधार बना कर पंजाब सरकार पर निशाना लगा रही है वहीं एसजीपीसी ने भी 12वीं की इतिहास की किताब को नाकार दिया है। बता दें कि एसजीपीसी ने 12वीं कक्षा की इतिहास की किताब के लिए एक कमेटी बनाई थी .
गौरतलब है कि इस किताब में साफ तौर पर ये भी लिखा गया है कि यदि विद्यार्थियों ने मंगल पांडे के लिए वह आमिर खान और रानी मुखर्जी की फिल्म देखे। इस फिल्म में इतिहासिक तत्बों को इस पर लिखे और इसके लिए अध्यापिका की सहायता भी ले सकते है।
एसजीपीसी के सब कमेटी के संयोजक ने कहा कि दूसरे गुरू अंगद देव जी से लेकर छठे गुरू हरगोबिंद साहिब जी सहित पांच गुरूओं को बाबा बुड्डा जी ने तिलक लगाया था पर इस किताब में कहा गया है कि गुरू नानक देव जी ने गुरू अंगद देव की जी नियुक्ति की थी। इतना ही किताब में से शहादत की परंपरा को खत्म कर ये लिखा गया है कि मीर मनू ने सिखों को फांसी लगाई थी।
वहीं दूसरी तरफ सभी को जानकारी है कि सूफी की शुरूआत बाबा फरीद ने की थी पर किताब में बाबा फरीद की को इतिहास से गायब कर दिया गया है। इसी तरह की बाबा बंदा सिंह बहादुर को गुरू जी का चेला बताया है जो कि गलत है जबकि उन्होने गुरू साहिब को खालसा का रूप देकर भेजा था।



