ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्री मुक्तसर साहिब के गांव घांगा कला में आसमानी बिजली गिरने के कारण एक किसान की मौत हो जाने की खबर सामने आई है।
जानकारी अनुसार किसान गुरचरन सिंह अपने पशु को लेकर छप्पड़ पर गया हुआ था जहां वह आसमानी बिजली का शिकार हो गया। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक किसान पूर्व फौजी था।

