ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बिहार के कटिहार में एक ऐसा मामला जहां पर कानून के रक्षकों ने ही कानून को तार तार करके रख दिया। जानकारी अनुसार डीएम और एसपी की बदली के दौरान एसपी सिधार्थ मोहन ने हवाई फायरिंग की। पिस्तौल की सारी की सारी गोलियां हवा में ही खत्म कर दी।
बता दें कि एसपी जैन की बदली दिल्ली सीबीआई में हो गई है। जिस कारण उनके लिए फेयरवेल पार्टी की जा रही थी। इस दौरान कई बड़े अफसर भी मौजूद थे। पार्टी में नाच गाने के दौरान ही एसपी सिद्धार्थ ने अपना रिवाल्वर निकाला और हवाई फायरिंग करनी शुरू कर दी।

