ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बठिंडा में कर्ज माफी प्रोग्राम में शामिल हुए वित्त मंत्री मनप्रीत बादल का आंगनवाड़ी वर्करों ने घेराव किया। जिसके बाद आंगनवाड़ी वर्करों ने जमकर नारेबाजी की इस प्रोग्राम में आंगनवाड़ी वर्कर जबरदस्ती आ रही थी जिस कारण पुलिस और आंगनवाड़ी वर्करों के बीच काफी धक्का मुक्की हुई।
आंगनवाड़ी वर्करों को रोकने के लिए पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया और 100 आंगनवाड़ी वर्करों को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जाता है कि आंगनवाड़ी बर्कर पिछलें कई दिनों से वित्त मंत्री के दफ्तर के सामने दिन रात धरना दे रही है साथ ही उनका .ये भी कहना है कि उनकी बात को कोई भी सुन नहीं रहा है।


