नाजायज बने होटल को गिराने गई महिला अधिकारी को होटल मालिक ने मारी गोली

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कसौली से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर नाजायज होटल को तोड़ने के लिए गई टीम पर होटल के मालिक ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कसौली से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर नाजायज होटल को तोड़ने के लिए गई टीम पर होटल के मालिक ने उन पर गोली चला दी। जानकारी अनुसार अदालत के आदेशो के तहत टीम जब होटल को तोड़ने के लिए गई तो नारायण गेस्ट हाउस के मालिक ने उन पर गोली चला दी जिस कारण असिस्टेंट टाउन प्लानर शैली शर्मा की मौत हो गई।

 Hotel

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कसौली में 35 होटलों के गैर कानूनी निर्माण को 15 दिनो के अंदर ड्रॉप करने के आदेश दिए थे। जिस कारण इन होटलों की मुश्किलें बढ़ गई। बता दें कि इन होटलों के बिजली, पानी के कनेक्शन भी काट दिए गए। जिस कारण पिछले काफी महिनों से इन होटलों में टैंकरों द्वारा पानी की सप्लाई की जा रही है। वहीं बिजली के लिए सोलर प्लांट लगाए गए है। वहीं दूसरी तरफ अदालत के फैसले के बाद इन 35 होटलों में करीब 3 हजार कर्मचारियों की नौकरी पर तलवार लटक गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *