ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शुक्रवार को रिलीज हुई कई सुपरहीरोज की हॉलीवुड फिल्मर ‘एवेंजर्स की धमाकेदार ओपनिंग ने धमाल मचा दिया | इस फिल्म ने पहले ही दिन साल की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग पाई थी | पहले दिन ‘एवेंजर्स’ ने 31.30 करोड़ की ओपनिंग कर साल की सबसे बड़ी ओपनिंग की |
तीन दिन में कमाए कुल 96.30 करोड़
दूसरे दिन फिल्म ने कुल 30.50 और तीसरे दिन 34.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया | फिल्म ने भारत में तीन दिन में कुल 96.30 करोड़ रुपये की कमाई की | ये फिल्म महज तीन दिनों में ही 100 करोड़ के करीब पहुंच गई |


