ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए घुम रहे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक मैंबर को क्राइम ब्रांच की एक टीम ने नाके के दौरान गिरफ्तार किया। पकड़े गए अपराधी की पहचान जावेद के नाम से हुई है। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि बिश्नोई गैंग का एक मैंबर हथियार के साथ सेक्टर-11 में वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा है।
इस सुचना के बाद क्राइम ब्रांच की एक टीम ने सेक्टर-11 के समाल चौक पर नाका लगा लिया। नाके के दौरान पुलिस ने जावेद को धर दबोचा। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को 315 बोर और कारतूस बरामद हुए है। साथ ही पुलिस ने ये भी बताया कि जावेद पर पंजाब में कई आपराधिक मामले दर्ज है। फिलहाल जावेध से पुछताछ की जा रही है।

