ऑटो चालक की बेटी ने कुश्ती चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पलवल के शमशाबाद की रहने वाली ऑटो चालक की बेटी ने कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर पलवल और हरियाणा का नाम रोशन किया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पलवल के शमशाबाद की रहने वाली ऑटो चालक की बेटी ने कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर पलवल और हरियाणा का नाम रोशन किया | पहलवान नीलम का पलवल पहुंचने पर फूल मालाओं के साथ पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत किया गया | गोवा के पणजी में 25 और 26 अप्रैल को आयोजित दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के 51 किलो भारवर्ग में राजस्थान की रितु को हराकर गोल्ड मैडल जीता | इससे पहले नीलम ने हरियाणा के खेल महाकुंभ में गोल्ड मेडल जीता |

आपकों बता दे कि नीलम एक गरीब परिवार से सम्बंध रखती है। नीलम के पिता एक आटो चालक है। जो आटो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे है। नीलम पलवल के ही सरकारी स्कूल में 12 कक्षा में पढ रही है। नीलम मे बताया कि अब वह इंटरनेशनल गोल्ड मैडल जीतना चाहती है। और तीन महीने बाद थाइलैंड में आयोजित होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रही है। नीलम ने कहा कि वो अपने माता पिता के सपनों को पूरा करना चाहती है।

Watch Video

https://youtu.be/_4-W9vxXN7Y

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *