ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिमाचल प्रदेश के अम्ब में नहरिया के पास श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी खाई में गिर जाने का मामला सामने आया है। इस दर्दनाक हादसे में करीब 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोगों के जख्मी हो गए है।
जानकारी अनुसार इनोवा गाड़ी में कुल 13 व्यक्ति सवार हो कर बाबा वडभाग सिंह के दर्शनों के लिए आए थे। आठ सीटों वाली कार में कुल 13 लोग बैठे हुए थे।
सूत्रों का कहना है कि गाड़ी में लोगों की संख्या हद से ज्यादा होने के कारण गाड़ी चालक का संतुलन बिगड़ गया जिस कारण गाड़ी खाई में गिर गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और घायलों को अस्पताल में पहुंचा दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी श्रद्धालु गुरदासपुर के रहने वाले है।


