हिमाचल में बाबा वडभाग सिंह दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में गिरी, 6 की मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिमाचल प्रदेश के अम्ब में नहरिया के पास श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी खाई में गिर जाने का मामला सामने आया है। इस दर्दनाक हादसे में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिमाचल प्रदेश के अम्ब में नहरिया के पास श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी खाई में गिर जाने का मामला सामने आया है। इस दर्दनाक हादसे में करीब 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोगों के जख्मी हो गए है।

accident

जानकारी अनुसार इनोवा गाड़ी में कुल 13 व्यक्ति सवार हो कर बाबा वडभाग सिंह के दर्शनों के लिए आए थे। आठ सीटों वाली कार में कुल 13 लोग बैठे हुए थे।

accident

सूत्रों का कहना है कि गाड़ी में लोगों की संख्या हद से ज्यादा होने के कारण गाड़ी चालक का संतुलन बिगड़ गया जिस कारण गाड़ी खाई में गिर गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और घायलों को अस्पताल में पहुंचा दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी श्रद्धालु गुरदासपुर के रहने वाले है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *