ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 12वीं कक्षा की इतिहास की किताब में से सिख गुरुओं संबंधी चैप्टर हटाए जाने पर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अकाली दल के आरोपों को गलत करार दिया है। उन्होंने कहा कि अकालियों ने तथ्यों को जांच किए बिना निराधार सार्वजनिक बयानबाजी करके गैर-जि़म्मेदारी काम किया है।
असली बात यह है कि किताब में पाठ्यक्रमों को केवल एनसीआईआरटी के सिलेबस के साथ फिर संगठित किया गया है। इससे पंजाब के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के योग्य बनाया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया है कि बोर्ड द्वारा एक भी चैप्टर या शब्द नहीं हटाया गया। माहिरों की कमेटी की सिफारशों पर 11वीं और 12वीं कक्षाओं में इतिहास से संबंधित चैप्टरों को सिलेबस का हिस्सा बनाया गया है। इस माहिर कमेटी में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का मेंबर भी शामिल हैं।
12वीं कक्षा की इतिहास की किताब पर बोले CM
सिख गुरुओं संबंधी नहीं हटाए चैप्टर- CM
बोर्ड ने नहीं हटाया एक भी चैप्टर या शब्द- CM
अकाली दल ने निराधार सार्वजनिक बयानबाज़ी की- CM
Watch Video
https://youtu.be/XBHkibshyEQ
