ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन दौरा खत्म हो गया है | मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ उनकी दोस्ती को दूर तक देखा जा रहा है | प्रोटोकॉल को तोड़कर पीएम मोदी से जिनपिंग की बातचीत से लगता है कि चीन भारत के साथ संबंधों को मजबूती देना चाहता है |
चीनी राष्ट्रपति ने मोदी के साथ किए कई कार्यक्रम
ऐसा पहली बार हुआ है जब चीन के राष्ट्रपति ने किसी प्रधानमंत्री से अनौपचारिक भेंट की हो। इससे पहले प्रधानमंत्री की आधिकारिक मुलाकात चीनी प्रधानमंत्री ली केकियांग से होती थी। इसके बाद ही वह राष्ट्रपति से मिल पाते थे |
दोनों देशों के नेताओं ने कही साथ मिलकर चलने की बात
चीनी राष्ट्रपति ने मोदी के साथ झील के किनारे की सैर से लेकर नाव की सवारी और चाय चर्चा की | इससे पता चलता है कि इस मुलाकात ने दोनों देशों के बीच की खटास को खत्म करने का काम किया है |
पिछले साल 72 दिनों तक चले डोकलाम गतिरोध के बाद दोनों देशों के बीच मनमुटाव की स्थिती थी | लेकिन दोनों देशों के नेताओं ने साथ मिलकर चलने की बात कही |




