इस्तीफा दे चुके ये कैबिनेट मंत्री नहीं छोड़ रहे सरकारी बंगले का मोह

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब का पूर्व बिजली मंत्री राणा गुरजीत सिंह फिर से विवादों में घिर चुके है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब का पूर्व बिजली मंत्री राणा गुरजीत सिंह फिर से विवादों में घिर चुके है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि राणा गुरजीत  सरकारी कोठी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हो रहे है। चंडीगढ़ के सेक्टर 7 में यह कोठी उनको मंत्री बनने के समय अलॉट की गई थी जिसको वो अब छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।

Rana Gurjeet Singh

 

बता दें कि मंत्री ना रहने के बाद पंद्रह दिन के अंदर अंदर कोठी को छोड़ना होता है पर राणा गुरजीत ने अभी तक इस कोठी को नहीं छोड़ा है। हालांकि सूत्रों का से ये भी पता चला है कि दो महीने पहले उनको दो बार नोटिस भी भेजा गया पर उन्होने नोटिस का भी जवाब नहीं दिया।

Rana Gurjeet Singh

इस कोठी को शिक्षा मंत्री ओपी सोनी को अलॉट की गई है। सूत्रों का ये भी कहना है कि राणा गुरजीत ने पूरा जोर लगाया था कि वो मंत्री बने पर राहुल गांधी की नाराजगी के कारण उनको कुर्सी नहीं मिल सकी। शायद यही कारण है कि वो सरकारी कोठी नहीं छोड़ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *