ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पाकिस्तान सरकार ने किरण बाला और अमरजीत के मामले के बाद एक बड़ा फैसला लिया है। पाकिस्तानी के बड़े अखबार के हवाले से पता चला है कि पाकिस्तान में वो ही सिख अपने धार्मिक त्योहारों को मनाने के लिए आ सकेंगे जो केसधारी होगा। बिना केसधारी सिख पाकिस्तान में प्रवेश नही कर सकेंगा। ये फैसला इवैक्यूई ट्रस्ट ने लिया है।
साथ ही उनका ये भी कहना है कि जो सिख केसधारी नहीं होगा वो पाकिस्तान में बैसाखी या कोई और त्योहार मनाने के लिए नहीं आ सकेंगा। सिर्फ और सिर्फ केसधारी सिख ही बैसाखी या अन्य कोई भी धर्म मनाने के लिए आ सकेंगे। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने ये फैसला किरण बाला से बनी आमना बीबी और अमरजीत के कारण लिया है।
क्योकि किरण बाला पाकिस्तान में बैसाखी वाले दिन गई थी औऱ वहां जा कर उसने एक पाकिस्तानी युवक के साथ निकाह कर अपना धर्म बदल लिया। इतना ही नहीं वो अब वापस आने के लिए भी मना कर रही है। वही इस जत्थे के साथ अमरजीत नाम का युवक भी गया था जो जत्थे से लापता हो गया था। जांच करने पर पता चला था कि वो अपने फेसबुक दोस्त के साथ उसके घर पर रह रहा था। हालांकि वो पंजाब वापस आ गया है।


