ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नए बने जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा को जेल से फोन आने की खबर सामने आ रही है। सूत्रो का कहना है कि जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावाने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि जेल मंत्री बनने के बाद उनको जेल में से कैदियों ने फोन कर बधाई दी है। इस खुलासे के बाद ये साबित हो गया है कि जेल में बंद कैदी फोन का इस्तेमाल कर रहे है।
सूत्रों के ये भी कहना है कि इस मामले पर कारवाई करते हुए रंधावा ने कहा है कि जेल में कोई वीडियों, फोटो या क़ॉल करने का मामला सामने आया तो तो जेल के वार्डन का परिवर्तन, निलंबन या बर्खास्तगी कर दी जाएगी। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि जेल में नशा बेचने वाले अफसर के खिलाफ भी कारवाई की जाएगी।
सूत्रों से ये भी पता चला है कि जेलों में फोन को रोकने के लिए जल्द ही जैमर लगाए जाएगे। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि गैंगस्टरों और बड़े अपराधियो की पेशी भी जेल में ही करवाने के इंतजाम किए जाए।


