धर्म की आड़ में ये पांच बड़े बाबा कभी करते थे महिलाओं का शोषण-खा चुके है जेल की हवा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: धर्म कर्म का नाम लेने वाले कई संत-बाबा अपनी हवस पर काबू नहीं रख पाये, जिस कारण वह बाबा जेल की हवा खाते हुए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: धर्म कर्म का नाम लेने वाले कई संत-बाबा अपनी हवस पर काबू नहीं रख पाये, जिस कारण वह बाबा जेल की हवा खाते हुए नजर आए। धर्म कर्म की आड़ में वो अपने गंदे इरादों को अंजाम देते है जिस कारण कई अपने कुकर्म के कारण जेल की सजा भी काट रहे है। पर सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि बाबाओं के पास इतनी शक्ति कैसे मिल जाती है कि वो हजारों करोड़ो की संख्या में लोगों को लूटते है औऱ गलत कामों को अंजाम देते है। तो इसका जबाव सभी के पास सिर्फ अंधविश्वास ही है।

ram rahim and asaram

जी हां लोगों के अंधविश्वास के कारण ही इन बाबाओं को इतनी शक्ति मिल जाती है कि वो गलत कामों को अंजाम देते है। समाज में रह रहे लोगों के अंधविश्वास का वो फायदा उठाते है लोग इनके पास अपनी परेशानियो को दूर करने के लिए जाते है पर संत बाबा इन लोगों की परेशानियो का फायदा उठा कर उनका शोषण करते है। लोगों के द्वारा चढ़ाए गए पैसों से वो अपनी लाखों करोड़ो की संपत्ति बनाते है। इस तरह के एक नहीं कई बाबा है जो लोगों को अपने भ्रम जाल में फंसा कर उनको लुटते है और परेशानियों का फायदे उठा कर अपने कुकर्म को अंजाम देते है। आइये आपको बताते है इन बाबाओं के बारें में

Gurmeet ram rahim

राम रहीम

बाबा का नाम लेते ही सबसे पहला नाम बाबाओं में राम रहीम का आता है। डेरा सच्चा सौदा के मुखी राम रहीम जिस पर दो साध्वियो के साथ बलात्कार करने का आरोप है। पंचकूला की कोर्ट में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई। इतना ही राम रहीम को बचाने के लिए बाबा की बेबी हनीप्रीत ने पंचकूला में हिंसा को भड़काया था जिस कारण वो भी जेल में है। राम रहीम पर रेप के इलावा साधूओं को नंपसूक बनाने का भी आरोप है। राम रहीम के समर्थक पंजाब, हरियाणा और दूर दूर जगह तक है जो राम रहीम को आज भी मानते है उसकी पूजा करते है। इन लोगो के अंधविश्वस के कारण ही राम रहीम को लग रहा था कि वो जेल से छुट जाएगा पर उसको अपने कुकर्म की सजा मिल गई। राम रहीम का राम रहीम बनने में सबसे बड़ी वजह लोगों का अंधविश्वास ही है।

आसाराम बापू

आसाराम बापू को 25 अप्रैल को नावालिग के साथ रेप करने के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। आसाराम बापू के भी समर्थकों की संख्या कम नही थी। आसाराम के केस पर कारवाई के दौरान उसके समर्थक उसके लिए प्रार्थना कर रहे थे। इसके इलावा आसाराम पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज है। तंत्र मंत्र के नाम पर कई बच्चों की हत्या और रेप भी किए है। आसाराम के साथ साथ उसके बेटे नारायण साई पर भी दोष लगे हुए है। आसाराम के देश में 400 से  भी अधिक आश्रम और लाखों की संख्या में समर्थक है।

swami parmanand

स्वामी परमानंद

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली आश्रम के स्वामी परमानंद 13 महिलाओं के साथ रेप के दोष मे जेल में बंद है। इतना ही नहीं इसके साथ काम करने वाली महिला को भी हिरासत में लिया गया है। परमानंद पर श्री लंका के नौजवान की हत्या करने के भी दोष है। बहराल शंकर तिवाड़ी उर्फ स्वामी परमानंद का एक कथित सेक्स वीडियों भी वायरल हुआ था।

swami nithyananda

स्वामी नित्यानंद

बैगलुरू मैसूर हाईवे पर नित्यानंद धियानदीपम के नाम पर आश्रम चलाने वाले स्वामी नित्यानंद दक्षिण भारत के मशहूर धार्मिक गुरू है। साल 2010 में  एक सेक्स सीडी सामने आई थी जिसमें कथित तौर पर नित्यानंद एक महिला के साथ अपमानजनक हालत में नजर आए थे। वायरल हुई सीडी सही भी साबित हुई थी। इस मामले पर नित्यानंद को कई बार जेल हुई पर उनको जमानत मिल गई।

Swami Bhimanand

भीमानंद महाराज

चित्रकुट के चमरौहा गांव के रहने वाले भीमानंद महाराज पर भी सैक्स रेक्ट का दोष लगा है। साल 1997 में दिल्ली के लाजपत नगर से गिरफ्तार हुए भीमानंद  ने जेल से बाहर आते ही खुद को साई बाबा का अवतार होने का ऐलान कर दिया था। भीमानंद महाराज बाबा बनने से पहले गार्ड की नौकरी किया करते थे। बाबा बनने के बाद 12 साल के अंदर ही लोगों को अपने जाल में फंस कर अपनी करोड़ो की जायदाद बनाई थी। इस बाबा को महंगी कारों का भी शौक है।

baba

इन बाबाओं के बारें में जान कर सिर्फ ये पता चला है कि समाज में रहे है लोग इतने परेशान है कि वो इन बाबाओं का सहारा ले रहे है। बाबा इन लोगों की परेशानी का फायदा उठा रहे है। इन बाबाओं को बनाने का सबसे बड़ा कारण समाज में बढ़ रहा डेरावाद है। लोगों अपने अंधविश्वास में इतना खो जाते है कि वो किसी को भी भगवान का दर्जा देकर पैसे लुटाते रहते है। जिस कारण इन बाबाओं की करोड़ो की संपत्ति होती है। जो लोगो की खुन पसीने की कमाई होती है। इन बाबाओं को खत्म करने का सबसे पहला कदम यही होगा की लोग अंधविश्वास करने से बचें जिससे ये होगा कि समाज में डेरावाद समाप्त हो जाएगा। बाबाओं से जुड़ी वारदातें समाप्त हो जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *