ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जीरकपुर में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया | पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक आरोपी पिता अपनी बेटी से करीब एक साल से दुष्कर्म कर रहा था, लेकिन डर के कारण लड़की ने इसके बारे में किसी को नहीं बताया |
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
वहीं लड़की की मां को इसकी भनक लगी तो दुष्कर्म की बात सामने आ गयी | जिसके बाद आरोपी पिता फरार हो गया है | फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है |

