फगवाड़ा: सड़कों पर उतरे जनरल समाज के लोग, शहर में बना तनाव का माहौल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फगवाड़ा के बांसावाला बाजार में दो गुटों में तनाव के कारण दुकानें फिर से बंद करवाकर जनरल समाज के लोग सड़कों पर उतर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फगवाड़ा के बांसावाला बाजार में दो गुटों में तनाव के कारण दुकानें फिर से बंद करवाकर जनरल समाज के लोग सड़कों पर उतर आए । जिससे शहर में तनाव का माहौल बन गया। गौरतलब है कि दलित समाज के एक व्यक्ति ने दुकानदार पर जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी थी। तब से वह दुकान बंद थी। वहीं कुछ दुकानदारों ने साथ देकर दुकान खुलवा दी, लेकिन कुछ लोग दुकान बंद करवाने आ गए। इससे गुस्साए दुकानदारों ने पूरा बाजार बंद करवाकर रोष मार्च निकालकर बंगा रोड पर जाम लगा दिया ।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दलित वर्ग उन पर हावी होने की कोशिश कर रहा है। इससे फगवाड़ा में स्थिति फिर से तनावपूर्ण बनी हुई है। वहीं आपको बता दें कि फगवाड़ा में 13 अप्रैल को हुई घटना के पीडि़तों का इलाज करवाने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जिला प्रशासन को निर्देश दे दिए हैं वहीं कैप्टन ने फगवाड़ा शहर के गोल चौक का नाम बदलकर संविधान चौक रखने की सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है।

मुख्यमंत्री ने हिंसा में पीडि़त परिवारों और SC/ST समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की और उन्हें बताया कि फगवाड़ा नगर निगम पहले ही चौक का नाम बदलने के लिए एक प्रस्ताव ला चुका है। वहीं स्थानीय प्रशासन को चौक का नाम बदलने की प्रक्रिया का पालन करने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कह हा कि गोल चौक का नाम बदलकर संविधान चौक रखने में कुछ भी गलत नहीं है क्योंकि हमारा संविधान किसी भी विशेष जाति या धर्म का नहीं है और हम सब भारतीयों को इस पर गर्व है।

 दो गुटों में तनाव के चलते फिर बंद करवाईं दुकानें

सड़कों पर उतरे जनरल समाज के लोग

गुस्साए दुकानदारों ने बाजार बंद कर निकाला रोष मार्च

शहर में बना तनाव का माहौल

Watch Video

https://youtu.be/MF3FYWJy820

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *