ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पाकिस्तान में सिख जत्थे से लापता हुए अमरजीत सिंह भारत वापस आ गया है। बता दे कि अमरजीत को पाकिस्तान रेंजरों ने बीएसएफ के हवाले कर दिया। जिसके बाद वो भारत आ गया।
उसको लेने के लिए उसके पारिवारिक मैंबर अटारी पर पंहुचे हुए थे। बता दें कि बैसाखी मनाने के लिए अमरजीत जत्थे के साथ पाकिस्तान गया था। जिसके बाद जत्था तो वापस आ गया पर वो लापता हो गया।
जब उसकी तलाश की गई तो पता चला कि वो अपने किसी दोस्त के घर पर शेखुपूरा में है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी दोस्त उसको फेसबुक पर मिला था। जिसके घर पर वो रह रहा था।


