ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में करीब एक साल के बाद कैबिनेट का विस्तार हुआ। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर कैबिनेट विस्तार के लिए नौ विधायको को चुना। विधायकों को तय करने के बाद पंजाब कैबिनेट विस्तार सवालों के घेरे में घिरता ही चला गया। बता दें कि कैबिनेट के विस्तार के लिए चयनित किए गए विधायकों के कारण SC/ST वर्ग के कई विधायकों ने अपने पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया।
ये विवाद यहीं पर नहीं रूका कैबिनेट के नए मंत्रियों और पंजाब सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर दिया। दाखिल की गई पटीशन में कहा गया है कि पंजाब कैबिनेट में निधारित मंत्रियों से ज्यादा मंत्रियों को शामिल किया गया जिस कारण हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और नए मंत्रियों के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जैसे ही पंजाब कैबिनेट मंत्रियों ने अपना पद संभाला वैसे ही फिर से उन पर सवाल उठने शुरू हो गए। पर इस बार सवाल नौ नए मत्रियों की शिक्षिक योग्यता पर उठ रहे है।
गौरतलब है कि इस बार पंजाब कैबिनेट विस्तार के लिए चुने गए मंत्रियों की शिक्षा योग्यता पर सवाल उठ रहे है। मंत्रिमंडल के पूरे होने के बाद दिलचस्प बात ये है कि पंजाब के मुख्य मंत्री के पास अभी भी 18 विभाग है। कैप्टन के मंत्रिमंडल में 5 ऐसे मंत्री है जो सिर्फ दसवीं पास है।जिनके पास उच्च शिक्षा विभाग है। जी हां मलेरकोटला से विधायक रजिया सुल्तान जिनके पास उच्च स्तर की शिक्षा विभाग है।
दिलचस्प बात ये है कि इससे पहले ये दोनों विभाग शिक्षा मंत्री रही अरूणा चौधरी के पास थे उनकी शिक्षिक योग्यता ग्रेजुएट तक थी पर वो अपने विभाग में कुछ भी कमाल नहीं कर पाई थी। जिस कारण ये दोनो विभाग नए मंत्रियों को दिए गए है। पर अब सवाल ये उठता है कि इस तरह के मंत्रियो को विभाग देकर पंजाब के बच्चों के भविष्य का क्या होगा, क्या पंजाब के बच्चों का भविष्य सुनहरे हाथों में हैं ? इतना ही नहीं यदि बात की जाए नए बने उद्योग और व्यापार मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा की तो उनकी शिक्षिक योग्यता सिर्फ 10वीं पास ही है।
इसके साथ ही इंडस्ट्री के कॉमर्स विभाग भी सवालों के घेरे में है। क्योकि गुरु हर सहाय से विधायक रहे और मुख्यमंत्री के नजदीकी पंजाब के खेल और नौजवान संबंधी मामलों के मंत्री राणा गुरमीत सोढ़ी भी दसवीं पास है। वही दूसरी तरफ जंगलात और एससी-बीसी विभाग के मंत्री साधू सिंह धर्मसोत भी दसवीं पास ही है। अब बड़ा सवाल ये उठता है कि पंजाब सरकार ने इन मंत्रियों के हाथ में शिक्षा विभाग कारोबार विभाग देकर पंजाब के युवाओं और व्यापारियो ंके साथ इंसाफ किया है ?



