ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर सभी सरकारों ने अपनी कमर कस ली है | इस बार अकाली दल भी हरियाणा प्रदेश चुनावी दंगल के मैदान में उतर रही है | अकाली दल के नेता सतबीर मांडी ने कहा कि वर्तमान बीजेपी सरकार के शासन में प्रदेश की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है |
बीजेपी शासन में हरियाणा की स्थिति खराब’
उन्होंने कहा कि हरियाणा में किसी भी तरह की कानून व्यवस्था नहीं है ओर न ही किसी व्यक्ति की कोई सुनवाई होती है | जिसके चलते हरियाणा पिछड़ता जा रहा है |
विकास के क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा हरियाणा- अकाली दल
अकाली दल प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अकाली दल किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगा | लेकिन अगर कोई पार्टी अपनी मर्जी से उनके साथ गठबंधन करना चाहेगी तो इसपर विचार किया जाएगा |
