महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 14 नक्सलियों को किया ढेर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है | गढ़चिरौली के कसनपुर इलाके में महाराष्ट्र पुलिस ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है | गढ़चिरौली के कसनपुर इलाके में महाराष्ट्र पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान चलाया और 14 नक्सली को ढेर कर दिया | इस अभियान को C 60 कमांडो और महाराष्ट्र पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया |

14 नक्सलियों को किया ढेर

पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में कई सीनियर कमांडर भी शामिल हैं | नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई उस समय आई है, जब इलाके में तेंदू पत्ता तोड़ने का सीजन चल रहा है | पिछले तीन से चार साल में गढ़चिरौली में नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन है |

Watch Video

https://youtu.be/54YVYpI5Rzs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *