धूरी: ट्रेन में सूटकेस में औरत और बच्ची की लाशें मिलने से फैली सनसनी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: संगरूर के धूरी रेलवे स्टेशन पर उस समय सनसनी फैल गई जब मुबई-अमृतसर दादर एक्सप्रेस में सीट के नीचे सूटकेस में बंद एक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: संगरूर के धूरी रेलवे स्टेशन पर उस समय सनसनी फैल गई जब मुबई-अमृतसर दादर एक्सप्रेस में सीट के नीचे सूटकेस में बंद एक महिला और बच्ची की लाश मिली । रेलवे पुलिस ने सूटकेस को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है । यह तस्वीरें संगरूर के धूरी रेलवे स्टेशन की है जहां पर मुबई  से अमृतसर जाने वाली दादर एक्सप्रेस ट्रेन रुकी तो स्टेशन पर हड़कंप मच गया रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी की ट्रेन के S4 डिब्बे में 41 नंबर सीट के नीचे एक लावारिस हालत में सूटकेस पड़ा है जब पुलिस ने सूटकेस को चेक किया तो सूटकेस में महिला और करीब 5 महीने की बच्ची की लाश थी ।

सूटकेस में लाशे मिलने से स्टेशन पर सनसनी फैल गई कि आखिर सूटकेस ट्रेन में कैसे और कहां से और किसने रखा सूटकेस में बंद दोनों लाशों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है कि आखिर वह कौन है कहां से हैं लेकिन महिला के हाथ के ऊपर किरण लिखा हुआ है हो सकता है इस महिला का नाम किरण हो पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है और पुलिस को शक है कि मथुरा रेलवे स्टेशन से इस सूटकेस को ट्रेन में रखा हो सकता है क्योंकि उन्हें कुछ सूचना मिली है कि 2 लड़के मथुरा रेलवे स्टेशन से इस सूटकेस को लेकर ट्रेन में चढ़े थे लेकिन फिलहाल अभी जांच का विषय है कि आखिर यह लाश सूटकेस में कैसे और कहां से आई।

ट्रेन में सूटकेस में मिलीं औरत और बच्ची की लाशें

सूटकेस में लाशें मिलने से फैली सनसनी

मुंबई-अमृतसर दादर एक्सप्रेस ट्रेन में मिला सूटकेस

पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर शुरु की जांच

Watch Video

https://youtu.be/CrQJYwlId-Y

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *