ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार सत्ता में आने से पहले कर्जा माफी और युवकों को रोजगार देने का दावा कर रही थी पर किसानों की आत्महत्या का सिलसिला लगातार जारी है और पंजाब के युवा आज भी बेरोजगारी से परेशान है। ऐसा ही एक मामला गुरदासपुर के गांव मधेपुर से सामने आया है, जहां 45 साल के किसान ने कर्जे की मार और अपने बच्चों की बेरोजगारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी अनुसार किसान जसवंत सिंह पर करीब सात लाख का कर्जा था। पर उसके पास ढाई एकड़ की जमीन थी जिस कारण वो कर्जे से छुटकारा नहीं पा रहा था। किसान पर कर्जे के बोझ लगातार बढ़ता ही जा रहा था। वहीं दूसरी किसान के दो बच्चे है औऱ दोनों ही पढ़े लिखे होने के बावजुद भी बेरोजगार है। कर्ज औऱ बेरोजगारी की परेशानी के कारण किसान ने आत्महत्या कर ली। गौरतलब है कि कैप्टन ने सत्ता पाने से पहले पंजाब के लोगो से कर्जा माफ करने और हर घर रोजगार देने का वादा किया था पर मृतक किसान का ना तो कर्जा माफ हुआ औऱ ना ही उसके बच्चों को रोजगार मिला।

