ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में किसानों की कर्ज की वजह से आत्महत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसा ही एक और मामल बरनाला से सामने आया है। गांव वजीतके कला में 43 साल के एक किसान ने कर्ज की परेशानी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
किसान के परिजनों ने बताया कि पिछले कई महीनों से कर्जे की वजह से वह परेशान रहता था। बता दें कि किसान पर बैंक और गोल्ड लोन का तकरीबन 8 लाख रूपए कर्जा था। यह किसान 3 एकड़ जमीन पर खेतीबाड़ी करता था। पर खेती-बाड़ी की आमदन से उसका कर्जा नहीं उतर रहा था।
मौके पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ मृतक के परिवार ने सरकार से मांग की है उनका सारा कर्जा माफ होना चाहिए। साथ ही सरकारी नौकरी की भी मांग की है।


