शराब पीते हुए पकड़े गए पुलिसकर्मी, पत्रकार के साथ की बदतमीजी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब पुलिस हमेशा सुर्ख़ियों में बनी रहती है। पंजाब पुलिस से जुडा एक और मामला जालंधर से सामने आया है, जहां पंजाब पुलिस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब पुलिस हमेशा सुर्ख़ियों में बनी रहती है। पंजाब पुलिस से जुडा एक और मामला जालंधर से सामने आया है, जहां पंजाब पुलिस कर्मी अपनी सरकारी गाड़ी में बैठ कर शराब पी रहे थे। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी कपूरथला जिला से किसी काम के सिलसिले में जालंधर आये थे। इस दौरान महिला पुलिस कर्मी भी उनके साथ थी। हालांकि उनका कहना था कि उन्हें पता नहीं चला कि गाड़ी में क्या हो रहा है क्योंकि वो अपनी बेटी से फोन पर बात कर रही थी। पुलिस कर्मियों की इस हालात को पत्रकार ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
जिस कारण पुलिस कर्मी पत्रकार के साथ भी लड़ने लगे औऱ अपनी नेम प्लेट को भी छुपाते हुए नजर आये। इस मामले पर जब इंचार्ज से पुछा गया तो उन्होने कहा कि वो अमृतधारी सिख है और खरीदारी करने के लिए मार्केट गया था। हंगामे के बाद जालंधर पुलिस इन सभी पुलिसकर्मियों को नजदीकी थाने ले आयी। ऐसीपी ने कहा कि हम सारी पार्टी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कपूरथला पुलिस को लिखकर भेज रहे हैं। इन सबका मेडिकल करवाया जाएगा। उन्होने ये भी बताया कि ये नौ लोग किसी काम से जालंधर आए हुए थे। फिलहाल पुलिस ने गाड़ी और शराब की बोतलों को अपने कब्जे में लिया है। साथ मे एक महिला पुलिस कर्मी भी थी हालांकि उनके शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद सच सामने आ जाएगा।
Watch Video

https://youtu.be/sOrxktk2vlU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *