लंदन में मोदी ने की ‘भारत की बात सबके साथ’, रोज एक-दो किलो गालियां खाता हूं’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ब्रिटेन के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंदन के सेंट्रल हॉल वेस्टमिंस्टर में ‘भारत की बात सबके साथ’ की । प्रधानमंत्री…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ब्रिटेन के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंदन के सेंट्रल हॉल वेस्टमिंस्टर में ‘भारत की बात सबके साथ’ की । प्रधानमंत्री के साथ गीतकार और लेखक प्रसून जोशी ने सवाल-जवाब किया ।

pm_modi_london_trip

‘सेहत का राज, रोज एक-दो किलो गालियां खाता हूं’

यहां पीएम मोदी को सुनने के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद रहे । सेहत के राज के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं पिछले दो दशक से रोज एक-दो किलो गालियां खाता हूं ।

PM-Narendra-Modi-in-Townhall-UK

भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा- मोदी

पीएम ने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा । उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि आतंक का निर्यात करने वालों को मोदी उसी की भाषा में जवाब देना अच्छी तरह जानता है ।

Narendra_Modi

‘आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना जानता हूं’

पीएम मोदी ने ‘भारत की बात सबके साथ’ कार्यक्रम में पाकिस्तान को चेतावनी दी । सर्जिकल स्ट्राइक पर पहली बार पीएम मोदी ने कहा कि एक्सपर्ट की सलाह के बाद सर्जिकल स्ट्राइक का फैसला लिया गया था ।

PM_Narendra_Modi_with_Prasoon_Joshi_at_Central_Hall_London

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *