Asifa की मौत के बाद भी ना पसीजा गांव वालो का दिल, 8 किलोमीटर दूर जाकर मिली Asifa को दफ़नाने की लिए जगह !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आठ साल की मासूम बच्ची के साथ मंदिर में एक हफ्ता नशीली दवाईयों का सेवन करवा कर उसके साथ गैंगरेप हुआ फिर उसकी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आठ साल की मासूम बच्ची के साथ मंदिर में एक हफ्ता नशीली दवाईयों का सेवन करवा कर उसके साथ गैंगरेप हुआ फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। आठ  साल की मासूम बच्ची के साथ पहले दरिंदों ने दुष्कर्म किया फिर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले को दबाने की भी कोशिश की गई पर बच्ची की चीखें पूरी दूनिया में फैल गई। मासूम बच्ची का संघर्ष यही पर नहीं रूका। इतना सहने के बाद भी बच्ची को मरने के बाद भी अलग समुदाय से होने का बोझ उठाना पड़ा।

asifa bano

आठ साल की मासूम आसिफा बानो के शव को दफनाने के लिए गांव के लोगों ने विरोध जताया। जिस कारण आसिफा बानो को रसाना गांव से करीब आठ कि.मी. की दूरी पर दफनाया गया। सूत्रों का कहना है कि लोगों ने विरोध जताते हुए कहा कि ये लोग मुस्लिम समुदाय से संबंध नहीं रखते है और उनको यहां से जाने के लिए कहा।

asifa bano

गौरतलब है कि जिस जगह आसिफा बानो को दफनाया जा रहा था वो उसके पिता की ही थी पर लोगों ने दस्तावेज के जरीए ये साबित कर दिया कि उनका जमीन पर कोई हक नहीं है। हालांकि पीड़िता के पिता का कहना था कि उन्होने इस जगह को हिंदू परिवार से खरीदी हुई थी पर कानूनी कार्यवाई के कारण जमीन के कागज प्राप्त नहीं कर पाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *