ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कठुआ गैंगरेप और हत्या केस में आरोपी पुलिसवाले दीपक खजूरिया की मंगतेर का बड़ा बयान सामने आया है। आरोपी की मंगेतर ने कहा है कि वो एक बार दीपक से मिलना चहाती है और उसकी आंखों में आंखे डालकर पुछना चहाती है क्या उसने सच में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है।
दीपक की मंगेतर ने ये भी कहा कि दीपक उससे कभी झुठ नहीं बोलता है यदि सच में उसने ऐसा किया है तो वो दीपक से सभी रिश्ते तोड़ लेंगी। अगर उसने कुछ नहीं किया है तो वो उसका जेल से बाहर आने तक इंतजार करेंगी।
बस वो अब दीपक से मिलना चहाती है और उससे सच जानना चहाती है। यदि उसने उस मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया होगा तो वो दीपक से सारे रिश्ते तो़ड़ देगी और अपने माता पिता को दूसरा जीवनसाथी ढूंढने के लिए कह देंगी।
बता दें कि दीपक की शादी इसी महीने अप्रैल में होने वाली थी। गौरतलब है कि कठुआ में रहने वाली मासूम आसीफा को नशीली दवाईयां देकर उसके साथ कई दिनों तक रेप किया गया। पूलिस कर्मी दीपक खदूरिया वो ही शख्स है जिसने बच्ची को जान से मारने से पहले एक बार फिर रेप करने को कहा था। फिलहाल इस मामले ने पूरे देश में हाहाकार मचा दिया है और सभी आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे है।



