ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तर का घेराव करने आए पंजाब युथ कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने पानी की बौछारें की। कांग्रेसी पंजाब कांग्रेस भवन से रैली के बाद भाजपा दफ्तर की और मार्च करने निकले थे। मार्च का नेतृत्व विधायक बरिंद्रजीत पाहड़ा,कुलबीर जीरा,दलबीर गोल्डी कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने भी रैली संबोधित किया। इस दौरान पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।
यूथ कांग्रेस केंद्र सरकार की ओर से एससी-एसटी वर्ग के छात्रों के लिए बनी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं बीजेपी कार्यालय की तरफ बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को उन पर पानी की बौछार करनी पड़ी।
प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थी के लिए बनी पोस्च मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के तहत 1615.79 करोड़ रुपये जारी न किए जाने के कारण पंजाब के 9 लाख 14 हजार 132 छात्रों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। केंद्र सरकार SC/ST वर्ग से सौतेला बर्ताव कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से यह राशि तत्काल जारी करने की मांग की।
यूथ कांग्रेस के वर्करों का रोष प्रदर्शन
एससी-एसटी छात्रों के हक के लिए प्रदर्शन
पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के राशी जारी ना करने का विरोध
Watch Video
https://youtu.be/fyeqn04yy5o
