फगवाड़ा, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर और होशियारपुर में इंटरनेट सेवा बंद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फगवाड़ा में दो समुदायों में शुक्रवार रात हुए टकराव के बाद रविवार को तीसरे दिन भी शहर में तनाव बरकरार रहा। प्रदेश सरकार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फगवाड़ा में दो समुदायों में शुक्रवार रात हुए टकराव के बाद रविवार को तीसरे दिन भी शहर में तनाव बरकरार रहा। प्रदेश सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए जालंधर, कपूरथला, नवांशहर और होशियारपुर में आज तक मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं बंद रखने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने हिंदू संगठनों के चार नेताओं को माहौल खराब करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार सुबह शिवसेना बाल ठाकरे के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत करवल, अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति के प्रमुख दीपक भारद्वाज, भाजयुमो प्रधान राजीव चैहल राजू और  हिंदूशिवसेना सहित पवन पुत्र दल के प्रमुख शिवी बत्ता को गिरफ्तार कर लिया।

चारों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट वनिता कुमारी की अदालत में पेश किया गया, जहां से इन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। चारों नेताओं को मॉडर्न जेल में रखा गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों की नौ कंपनियों सहित दंगा निरोधक टीमें भी तैनात कर दी गई हैं। इसके अलावा पुलिस के तीन हजार अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। ज्यादातर प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों की ओर से आज स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। सरकार ने कहा है कि असामाजिक तत्वों की और से सोशल मीडिया और  अन्य माध्यमों से माहौल खराब करने की कोशिशों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।

कपूरथला, जालंधर, नवांशहर और होशियारपुर में इंटरनेट सेवा बंद

4 जिलों में आज बंद रहेंगी इंटरनेट और एस.एम.एस.सेवाएं

एहतियातन आज सभी स्कूल और कॉलेज बंद

हिंसा के आरोप में आधा दर्जन लोग हिरासत में लिए

Watch Video

https://youtu.be/Z2ZmKI_Bktc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *