ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आईपीएल-11 में आज किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मोहाली के पीसीए स्टेडियम में मुकाबला होगा | दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगी | दोनों टीमों का यह तीसरा मैच है |
मोहाली के PCA स्टेडियम में होगा मैच
चेन्नई ने अपने पहले मैच में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को मात दी थी | उसके बाद धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को हराया था |
जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगी दोनों टीमें
पंजाब को पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ हार मिली थी | पंजाब ने अपने अभियान की शुरुआत दिल्ली डेयरडेविल्स को छह विकेट से हराकर की थी |
केएल राहुल से पंजाब को उम्मीदें
केएल राहुल से टीम को उम्मीदें होंगी, जिन्होंने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्द्धशतक बनाया है | राहुल ने आरसीबी के खिलाफ 30 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली थी |




