#Breaking: दिलप्रीत के बाद अब इस गैंगस्टर ने ली परमीश वर्मा पर हमले करने की जिम्मेदारी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के मशहूर पंजाबी गायक और वीडियों डायरेक्टर परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला हुआ। हमले के दौरान परमीश वर्मा के साथ उनका दोस्त…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के मशहूर पंजाबी गायक और वीडियों डायरेक्टर परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला हुआ। हमले के दौरान परमीश वर्मा के साथ उनका दोस्त भी था। शुक्रवार की देर रात को परमीश वर्मा जब अपने घर की और जा रहे थे तो उस समय गैंगस्टरों ने गोलियों से हमला कर दिया।

Parmish-Verma

हमले होने से पहले परमीश ने अपने बाउंसरों को जाने के लिए कह दिया था। उनके जाने के बाद ही हमलावारों ने हमला किया। इस हमले के कारण परमीश वर्मा की टांग पर गोली लगी औऱ दूसरे युवक को मामूली चोटें लगी।

dilpreet parmish

इस हमले के बाद फेसबुक पर गैंगस्टर दिलप्रीत ने कहा कि उसने ही परमीश पर हमला किया था। साथ ही उसने ये भी कहा कि इस बार तो वो बच गया पर अगली बार वो बच नहीं पाएगा।

Gangster

दिलप्रीत सिंह के बाद अब एक और गैंगस्टर संपत नेहरा ने भी परमीश वर्मा पर हमले करने की जिम्मेदारी ली है। संपत नेहरा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा भी है कि बुरे है हम तभी तो जिंदा है अच्छे होते तो लोग जीने नहीं देते। गौरतलब है कि संपत नेहरा एएसआई का बेटा है औऱ उसको पुलिस ने 2016 में एटीएम की चोरी करने के अपराध में गिरफ्तार किया गया था। वहीं दूसरी तरफ गैंगस्टर दिलप्रीत कैटेगिरी ए का गैंगस्टर है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *