एक बार फिर से गैंगस्टर ने दी सोशल मीडिया पर धमकी, पुलिस प्रशासन कब जागेगी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाबी गायक और वीडियों डायरेक्टर परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला हुआ। इस हमले के बाद गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह ने फेसबुक पोस्ट के जरिए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाबी गायक और वीडियों डायरेक्टर परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला हुआ। इस हमले के बाद गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह ने फेसबुक पोस्ट के जरिए कबूला की ये हमला उसने ही किया है। पोस्ट में उसने कहा है कि परमीश वर्मा इस बार तो बच गया पर अगली बार नहीं बच पाएगा। इस तरह की धमकियों के बाद पंजाब सरकार पर ये बड़ा सवाल उठता है कि आखिर सरकार कर क्या रही है।

https://www.facebook.com/dilpreet.singh.9889261/posts/1606938779423752

फिर से गैंगस्टर फेसबुक पर धमकियां दे रहे है। सूत्रों का कहना है कि गैंगस्टर दिलप्रीत परमीश वर्मा से पैसे की मांग कर रहा था जिसकी शिकायत परमिश वर्मा ने पुलिस को भी दी थी। शिकायत करने के बाद गैंगस्टर दिलप्रीत परमिश को धमकियां देने लगा था। दिलप्रीत ने वारदात को अंजाम उस समय दिया जब परमिश के बाउंसर उसके साथ नहीं थे। दिलप्रीत और उसके साथियों ने परमिश पर हमला कर दिया।

gangster dilpreet

जिस कारण परमिश वर्मा की टांग पर गोली लग गई और उसने दोस्त को मामूली चोटें आई। इस हमले के बाद पंजाब सरकार फिर से सवालों के घेरे में आ खड़ी हई है। आखिर कब तक सोशल मीडिया पर इन गैंगस्टरों की धमकियां आती रहेगी। पुलिस प्रशासन को इनके खिलाफ सख्त कारवाई करने की जरूरत है।

gangster dilpreet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *