आखिर कौन है परमिश वर्मा पर हमला करने वाला दिलप्रीत? जानिए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाबी गायक और डायरेक्टर परमीश वर्मा औऱ उनके दोस्त पर गोलियों से हमला हुआ। गोली मारने वाले दिलप्रीत सिंह ने अपने सोशल मीडिया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाबी गायक और डायरेक्टर परमीश वर्मा औऱ उनके दोस्त पर गोलियों से हमला हुआ। गोली मारने वाले दिलप्रीत सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात को कबूल किया कि उसने ही परमीश वर्मा को गोली मारी है। उसने अपनी पोस्ट में कहा कि उसने ही परमीश वर्मा को गोली मारी है। फिर धमकी देते हुए कहा कि वो इस बार तो बच गया पर अगली बार नहीं बचेगा। साथ ही उसने परमीश वर्मा को सुधरने की भी सलाह दी है।

dilpreet parmish

आखिर कौन है दिलप्रीत सिंह

दिलप्रीत सिंह दाहां पंजाब पुलिस की सूची में कैटेगिरी A  का गैंगस्टर है। यह रोपड़ औऱ मोहाली के आस पास आने वाले इलाकों में काफी सरगर्म है। इसके गैंग को दिलप्रीत बाबा गैंग कहा जाता है। इतना ही नहीं दिलप्रीत का गैंग विक्की गौंडर और जयपाल भुल्लर गैंग के साथ भी जुड़ा हुआ है। विक्की गौंडर के कत्ल के बाद पंजाब पुलिस के सीनियर अफसर दिलप्रीत के घर नूरपुर बेदी पहुंचे थे।

dilpreet

 

वहां उन्होने दिलप्रीत के परिवार को अपिल की थी कि वह दिलप्रीत को सरेंडर करने के लिए मनाए पर दिलप्रीत ने सरेंडर करने से इनकार कर दिया था। हालांकि विक्की गौंडर के कहने पर ही दिलप्रीत ने चंडीगढ़ के सेक्टर 38 में होशियारपुर के सरपंच सतनाम सिंह का कत्ल किया था। इस कत्ल की लाईव वीडियो वायरल हुई थी।

parmish verma

अहम बात ये है कि दिलप्रीत बाबा अपना हर एक एक्शन बैसाखी वाले दिन करता है। पिछले साल चंडीगढ़  में सरपंच का कत्ल भी बैसाखी के दो दिन पहले ही किया था। अब उसने परमीश वर्मा पर हमला भी बैसाखी वाले दिन ही किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परमिश वर्मा को गोली मारने के बाद इस व्यक्ति ने फिर दी सोशल मीडिया पर धमकी !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *