आज से सिनेमाघरों में ‘OCTOBER’, दिल को छूने वाली है ये लव स्टोरी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्यार की कोई भाषा नहीं होती | प्यार में शोर की ज़रूरत नहीं होती | प्यार सिर्फ पाने का नाम नहीं बल्कि महसूस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्यार की कोई भाषा नहीं होती | प्यार में शोर की ज़रूरत नहीं होती | प्यार सिर्फ पाने का नाम नहीं बल्कि महसूस करने का भी नाम है | अप्रैल के महीने में शूजित सरकार ले कर आए हैं ‘अक्टूबर’ | इस फिल्म की लव स्टोरी बेहद सरल मगर दिल को छू लेने वाली है |

october movie

दिल को छूने वाली है ये लव स्टोरी

शिउली यानि बनिता संधू और डैन यानि वरुण धवन होटल मैनेजमेंट के छात्र हैं और एक फाइव स्टार होटल में इंटर्नशिप कर रहे होते हैं | डैन अपने काम को लेकर बेफिक्र है मगर शिउली शांत स्वाभाव की है | वह ग्रुप फ्रेंड्स हैं और इनमें कोई खास बातचीत नहीं होती |

october movie

वरुण धवन और बनिता संधू मुख्य भूमिका में

एक एक्सीडेंट के बाद जब शिउली अस्पताल में बेसुध महीनों तक भर्ती रहती हैं और डैन एक पल को शिउली का साथ नहीं छोड़ता है तभी उसे एक अनकहे प्यार का एहसास होता है । अक्टूबर में शिउली का मतलब बहुत गहरा है और इससे समझने के लिए फिल्म देखना ज़रूरी है |

varun_and_banita october movie

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *