अंबाला: बेखौफ बदमाशों का कहर, होटल के बाहर खड़े बाउंसर पर दागी गोलियां

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अंबाला में अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं।  देर रात अम्बाला की सड़के गोलियों की आवाज से दहल उठीं। अम्बाला के भीड़भाड़ भरे सदर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अंबाला में अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं।  देर रात अम्बाला की सड़के गोलियों की आवाज से दहल उठीं। अम्बाला के भीड़भाड़ भरे सदर बाजार के  विजय रत्न चौक पर स्थित पूर्ण पैलेस के होटल बार मे काम करने वाले सतपाल नाम के बाउंसर पर कुछ युवकों ने उस वक्त गोलियां दाग दी | घायल बाउंसर ने बताया कि उस पर अचानक दस पन्द्रह लड़कों ने हमला कर दिया और उस पर फायर कर दिए। घायल ने पुलिस को शिकायत देने की बात कही है।

घटना के बाद होटल बार का मालिक घायल बाउंसर को अपनी कार में डालकर अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल पहुंचा। फिलहाल बाउंसर पर गोलियां चलाए जाने की वजह साफ नहीं हो सकी है। होटल मालिक का कहना है कि होटल के बाहर के CCTV कैमरों में हमलावरों की फुटेज आई है | पुलिस घटनास्थल के आसपास की CCTV फुटेज खंगालकर हमलावरो का पता लगाने का प्रयास कर रही है | घायल बाउंसर को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है |

बेखौफ बदमाशों का कहर

होटल के बाहर खड़े बाउंसर पर हमला

कई लड़कों ने चलाई बाउंसर पर गोलियां

Watch Video

https://youtu.be/nCJbOO_-Uss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *