नीतीश कुमार ने जेटली को लिखा पत्र, लंगर के सामानों को करें GST Free

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को पत्र लिखकर देशभर के गुरुद्वारों में लंगर में इस्तेमाल की जाने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को पत्र लिखकर देशभर के गुरुद्वारों में लंगर में इस्तेमाल की जाने वाली खाने पीने की चीज़ों को जीएसटी के दायरे से बाहर किए जाने की अपील की है | जेटली को लिखे एक पत्र में नीतीश ने कहा कि गुरुद्वारों में आने वाले श्रद्धालुओं को जो लंगर कराया जाता है | उसमें किसी भी प्रकार का फायदा गुरुद्वारा प्रबंधन को नहीं होता है |

ARUN JAITLEY

उन्होंने कहा कि लंगर में श्रद्धालुओं को जो खाना दिया जाता है, वह प्रसाद के रूप में दिया जाता है जिसके लिए किसी भी तरह की राशि नहीं ली जाती है | नीतीश कुमार ने मांग की है कि लंगर में इस्तेमाल खाद्य वस्तुओं को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा जाए | कल इसी मुद्दे को लेकर हरसिमरत कौर बादल ने भी नितीश कुमार से मुलाकात की थी और नितीश कुमार को GST के मुदे पर समर्थन देने की बात कही थी |

 नीतीश कुमार ने जेटली को लिखा पत्र

‘लंगर के सामानों को करें GST फ्री’

GST पर हरसिमरत और नितीश की हुई थी मुलाकात

Watch Video

https://youtu.be/Zl2h-zPu6XI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *