CCTV: तरनतारन- हलवाई की दुकान में लगी भयानक आग, दो कर्मचारी आग में झुलसे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: तरनतारन में हलवाई की दुकान में भयानक आग लगने से दो लोगों के झुलसने का मामला सामने आया है | अचानक लगी इस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: तरनतारन में हलवाई की दुकान में भयानक आग लगने से दो लोगों के झुलसने का मामला सामने आया है | अचानक लगी इस आग के लगने की वजह सामने नहीं आई | हालाकि सीसीटीवी में ये सारी वारदात कैद हो गई है |  हालांकि दुकान मालिक का कहना है कि ये आग साजिश के तहत लगाई गई है | दरअसल सीसीटीवी में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दो कर्मचारी काम करते नजर आ रहे है और फिर एक कर्मचारी माचिस जलाता है और फिर भयानक आग लगती है | जिसमें दोनों झुलस जाते है |

दुकानदार दीपक सूद ने कहा कि की उनकी दुकान में आग लगने के बाद तरह तरह की चर्चाएं उठ रही थी | लेकिन जब उन्होंने सीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक की तो उनके पैरों तले से जमीन ही निकल गयी। सीसीटीवी से पता चला कि उनकी दुकान में आग लगी नहीं बल्कि दुकान के ही एक कर्मी विकास ने लगाई थी हालांकि इस दौरान विकास और उसका साथी खुद भी झुलस गया | फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है |

Watch Video

https://youtu.be/JZoc2_ChWpw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *