ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:
उपवास का दौर जारी है…
कुछ उपवास रखते हैं देश चलाने के लिए
कुछ उपवास रखते हैं देश को लड़ाने के लिए
कुछ कहते हैं हमने उपवास रखा देश की शांति के लिए
कुछ कहते हैं हमने उपवास रखा संसद चलाने के लिए
कुछ कहते हैं विकास की जगह अब उपवास करेंगे
कुछ कहते हैं भोजन पश्चात उपवास करेंगे
कुछ कहते हैं उपवास करेंगे तो क्या काला धन आ जाएगा ?
कुछ कहते हैं उपवास करेंगे तो क्या सत्ता आ जाएगी ?
उपवास का दौर जारी है…
किसान तो हर रोज उपवास रखता है
बेरोजगार तो हर रोज उपवास रखता है
क्योंकि उनका उपवास नहीं मज़बूरी है
उपवास की जगह विकास जरुरी है



