ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंचकूला के पीरमुछल्ला में तीन मंजिला बिल्डिंग गिर गई है। जानकारी अनुसार यह घटना पीर मुछल्ला के इम्पीरियल गार्डन में हुई है।
कहा जा रहा है कि ये बिल्डिंग अचानक ही गिर गई थी। जिस कारण कई लोगो के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल राहत बचाव का कार्य जारी है।



