ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: होशियारपुर के गांव हिमतपुर धनोवा की प्रियंका अमरीका में पहली सिख महिला है जो जेल अधिकारी बनी है | प्रियंका के जिले अधिकारी बनाने पर यहां उसके पैतृक गांव में ख़ुशी की लहर है | प्रियंका के परिवार के लोग उसकी सफलता को उसकी मेहनत मन रहे है उनका कहना है प्रियंका बचपन से ही शांत और पढ़ाई के लिए गंभीर थी।
पहली सिख महिला जेल अधिकारी बनी प्रियंका
वही प्रियका के स्कूल केम्ब्रिज इंटरनेशल में भी अध्यापक उसकी इस उपलब्धि से फूले नहीं समां रहे है | स्कूल के चेयरमैन संजीव बंसल का कहना है की वो एक प्रतिभा शाली लड़की है | जिसने उनके स्कूल का मान बढ़ाया है | वहीं देश का नाम भी रोशन किया है | उन्होने इस अवसर पर उसके परिवार को बधाई दी |


