जासूस बनीं आलिया, फिल्म राजी में पाकिस्तान गई आलिया

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘राजी’ मई में रिलीज होने वाली है | यह फिल्म पिछले काफी वक्त…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘राजी’ मई में रिलीज होने वाली है | यह फिल्म पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में है और अब फिल्म के ट्रेलर को भी रिलीज कर दिया गया है | फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन और जंगली पिक्चर्स द्वारा किया गया है |’राजी’ 11 मई को रिलीज होगी |

alia bhatt

फिल्म राजी में पाकिस्तान गई आलिया

इस फिल्म में आलिया कई भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं | दरअसल, फिल्म में आलिया एक बेटी, पत्नी और जासूस के तौर पर नजर आएंगी | आपको बता दें कि इस फिल्म की कहानी 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले युद्ध पर आधारित है | फिल्म की कहानी हरिंदर सिक्का के उपन्यास कॉलिंग सहमत पर आधारित है और फिल्म की कहानी रियल स्टोरी पर आधारित है |

alia bhatt

पाकिस्तानी अधिकारी से शादी कर पाकिस्तान गई आलिया

फिल्म में आलिया एक कश्मीरी लड़की ‘सहमत’ का किरदार निभाएंगी जिसकी शादी पाकिस्तानी सेना अधिकारी से होती है | विक्की राजी में एक पाकिस्तानी सेना अधिकारी की भूमिका में है | ट्रेलर की शुरुआत में आलिया एक सीधी साधी आम लड़की की तरह ही नजर आती हैं लेकिन धीरे-धीरे उनकी जिंदगी बदल जाती है |

raazi

Watch Video Trailer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *