पंचकूला: आमने-सामने खाकी, होमगार्डों की गिरफ्तारी, धरने पर होमगार्ड

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा होमगार्ड के हजारों जवान अपनी मांगों को लेकर पंचकूला चंडीगढ़ बॉर्डर पर बैठे हुए थे और उनकी मांग थी कि उनके प्रतिनिधिमंडल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा होमगार्ड के हजारों जवान अपनी मांगों को लेकर पंचकूला चंडीगढ़ बॉर्डर पर बैठे हुए थे और उनकी मांग थी कि उनके प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से मिलवाया जाए ताकि वो अपनी मांग मुख्यमंत्री के सामने रख सके |  पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर पर डेरा जमाए हुए होमगार्ड के जवानों को पंचकूला पुलिस ने वहां से गिरफ्तार कर लिया और हजारों की संख्या में होमगार्ड जवानों को गिरफ्तार कर धरना स्थल पर वापस छोड़ दिया गया |

हरियाणा होमगार्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास रंगा ने कहा कि उनकी सिर्फ सरकार से दो मांगे हैं | एक उन्हें 365 दिन काम दिया जाए और दूसरा बिना नोटिस निकाले गए होमगार्ड के जवानों को वापस नौकरी पर रखा जाए | उन्होंने बताया कि पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर पर वो अपनी मांगों को लेकर बैठे थे | लेकिन पंचकूला पुलिस ने उनके जवानों को धरना स्थल से उठाकर गिरफ्तार किया |

Watch Video

https://youtu.be/F11LxpZsN7E

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *